फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women were stuck to the liquor store

शराब की दुकान पर डटी रहीं महिलाएं

Fri, 26 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women were stuck to the liquor store
नजीबाबाद में शराब की दुकान पर तालाबंदी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में शराब की दुकान हटवाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं दूसरे दिन भी दुकान के बाहर डटीं रहीं। दुकान नहीं खोलने दी। 
विज्ञापन

 महिलाओं ने चेतावनी दी कि सामाजिक वातावरण को दूषित कर रही शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। किरतपुर थाना क्षेत्र गांव भरैकी में संचालित देशी शराब की दुकान को बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने खुलने नहीं दिया था। बृहस्पतिवार को भी महिलाएं दुकान के बाहर डटीं रहीं और दुकान नहीं खुलने दी।


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर दूधली मार्ग पर जाम लगाते हुए अब तक शराब की दुकान न हटने पर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के आपराधिक घटनाओं का शिकार होने का सबसे बड़ा कारण शराब होती है। महिलाओं के विरोध के बावजूद प्रशासन दुकान हटवाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को किए गए प्रदर्शन में बाला देवी, बुनिया, भूमा, शकुंतला, नीता, तारो, मीना, सावित्री, जगवती, उमा, बीरो, माया देवी, सुमन, रीना, सोमनी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed