फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women should be aware of their rights

अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें महिलाएं

Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women should be aware of their rights
अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें महिलाएं
विज्ञापन

कोतवाली देहात। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। कोई भी दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर डायल करें। पुलिस हर कदम पर महिलाओं के संग खड़ी है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से लेकर स्वावलंबी बनने तक मदद की जाएगी। यह बातें महिलाओं से संवाद करते हुए एएसपी देहात राम अर्ज ने कहीं। विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 112, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन,181 वूमेन हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102/108 एंबुलेंस सहायता लेने हेतु विस्तार से बताया। सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने कहा कि महिलाएं उनके साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक रहें तथा पुलिस प्रशासन से तत्काल सहायता मांगे। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान हेतु अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक संजीव कुमार, महिला पुलिस बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम के सदस्य, रिपुदमन राजवंशी, महिला थाना इंचार्ज पुष्पा देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम अकबराबाद में पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed