फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's health falters

महिलाओं की सेहत से खिलवाड़

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women's health falters
एनीमिया - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गर्भवती महिलाओं से एनीमिया को खत्म करने के लिए शासन की मुहिम को स्वास्थ्य विभाग खुद ही पलीता लगा रहा है। गर्भवती महिलाओं को कई महीनों से लाल गोली की जगह किशोरियों को दी जाने वाली नीली गोली दी जा रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया के दंश से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन की गोली वितरित की जाती हैं। प्रसूता और उसके नवजात बच्चे को कुपोषण से दूर रखने के लिए शासन ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को लाल और किशोरियों को नीले रंग की गोली वितरित की जाती है। शारीरिक जरूरतों के मुताबिक ही ये गोलियां तैयार की जाती हैं। जिले में जांच में करीब 20   हजार गर्भवती महिलाएं एनीमिया पीड़ित हैं। इनमे से करीब छह हजार गर्भवती महिलाएं गंभीर एनीमिया की शिकार मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके रक्त में हिमोग्लोबीन की मात्रा सात मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर से भी कम है। गर्भवती महिलाओं को दिन में आयरन की एक गोली व गंभीर एनीमिया पीड़ित को दिन में दो गोली देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य विभाग इन गोलियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरित कराता है। हालांकि इन महिलाओं को एनीमियामुक्त करने के लिए कई महीनों से किशोरियों को दी जानें वाली नीली गोली दी जा रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को भी किशोरियों को दी जाने वाली आयरन की गोली दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह के मुताबिक शासन को लाल गोलियों की डिमांड भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed