फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women reaching the pinnacle of success on the strength of hard work

मेहनत के दम पर सफलता के शिखर को छू रहीं महिलाएं

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women reaching the pinnacle of success on the strength of hard work
शिक्षिका लुबना फसीह - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सिर्फ चूल्हा चौका तक ही महिलाएं सीमित नहीं रह गई हैं। कड़ी मेहनत के दम पर महिलाओं और बेटियों ने सफलता के आसमान को छू लिया है। शिक्षा, खेल ही नहीं बल्कि व्यवसाय में इनकी सफलता औरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञान में बढ़ा दी बच्चो की दिलचस्पी
कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पित्तनहेड़ी जिया की विज्ञान शिक्षिका लुबना फसीह ने बच्चों को वैज्ञानिक प्रयोगों के साथ विज्ञान की शिक्षा से जोड़ा। वह बताती हैं उन्होंने बच्चों को विज्ञान की शिक्षा से जोड़ा। उन्होंने बच्चों को सोलर इरिगेशन मॉडल, फ्यूचर एंबुलेंस मॉडल, एक्सीडेंट प्रीवेंशन मॉडल, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट,एलिमेंट एंड सिंबल गेम आदि मॉडल बनाए। विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल 2018 ,2019, तथा 2021 में जनपद में प्रथम स्थान पर रहे। सन 2020 में नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए विद्यालय की दो छात्राएं चुनी गई जिन्हें दस-दस हजार रुपये पुरस्कार राशि के मिले।
विज्ञापन

क्रिकेट के फलक पर चमक रही मेघना
बिजनौर की बेटी मेघना सिंह महिला भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। इस समय मेघना न्यूजीलैंड में विश्व कप खेल रही हैं। मेघना की गेंद हवा से बातें कर रही है तथा बड़े-बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा रही हैं। मेघना सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनौर का नाम चमका रही हैं। मेघना ने पाकिस्तान का अंतिम विकेट हासिल किया और भारतीय टीम को जीत दिलाई। मेघना सिंह के प्रदर्शन से पूरा जनपद गर्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाओं को सिखाया बचत करना
ग्राम नसीरी निवासी दीपा रानी ने गांव में ही बैंक का ग्राहक केंद्र खोलकर काफी लोगों को बैंकिंग से जोड़ा। वह महिलाओं को जागरूक कर छोटी बचत करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। दीपा रानी ने महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित मिनी बैंक गांव में खोला। बैंक की अनेक योजनाएं बताकर वह ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं।

कुश्ती में दिखा रही दमखम
बिजनौर निवासी शौर्य गोस्वामी कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। शौर्य कुश्ती में अब तक कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। शौर्य गोस्वामी बताती हैं कि डीएवी कॉलेज के कोच धर्मदेव भाटी के निर्देशन में वह कुश्ती के गुर सीख रही हैं। शौर्य का चयन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। शौर्य फिट इंडिया रेसलिंग टूर्नामेंट में मुरादाबाद में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। मथुरा में आयोजित टूर्नामेंट में कांस्य पदक, आगरा तथा बनारस में रजत पदक जीत चुकी हैं। शौर्य गोस्वामी का सपना देश के लिए पदक जीतने का है

दीपा रानी।

दीपा रानी।- फोटो : BIJNOR

शौर्य गोस्वामी।

शौर्य गोस्वामी।- फोटो : BIJNOR

न्यूजीलैंड में विश्व कप में बॉलिंग करती मेघना सिंह।

न्यूजीलैंड में विश्व कप में बॉलिंग करती मेघना सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed