फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women raise their voice against domestic violence

गांव शेखुपुरा आलम और राहतपुर खुर्द में मिशन शक्ति कार्यक्रम

Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women raise their voice against domestic violence
घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
विज्ञापन

मंडावली। गांव शेखुपुरा आलम और राहतपुर खुर्द में पुलिस ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला को कानून की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से चुप्पी तोड़कर घरेलू हिंसा और अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
रविवार को गांव शेखुपुरा आलम में महिला पुलिसकर्मी शिवानी पुंडीर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही महिलाओं की शिकायत सुनेगी और उसका निस्तारण करेगी। उन्होंने महिलाओं को कानून की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

गांव राहतपुर खुर्द में मोटा महादेव चौकी इंचार्ज एसआई वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी आपको परेशान करता है तो सीधे 1076 पर काल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी, तभी महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रोक लगेगी। इस दौरान कांस्टेबल अंकित यादव, आदेश चौहान, बालेंद्र सिंह ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के पर्चे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed