फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women protested against the liquor shop

Bijnor News: महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Women protested against the liquor shop
नजीबाबाद-साहनपुर में शराब की दुकान बनाने का विरोध करती महिलाएं। (स्रोत-प्रदर्शनकारी)
नजीबाबाद। नगर पंचायत सहारनपुर के मोहल्ला ऊंटवान में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंटबान निवासी दिलशाद, अनीस अहमद, शहनाज, सायरा, अजीमा, फरहीन, जुबेर, निसार अहमद, शबनम, रिजवाना, सिमरन शफीक का कहना है कि प्रथमा ग्रामीण बैंक साहनपुर के पिछले हिस्से में बने मकान में शराब की दुकान खोलना प्रस्तावित है। संबंधित अधिकारी स्थल का मौका मुआयना भी कर चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि जहां शराब की दुकान प्रस्तावित है, वहां कई परिवार रहते हैं। कुछ ही दूरी पर दो स्कूल भी संचालित हैं। आसपास शराब की दुकान खोलने से वहां रह रहे परिवारों और स्कूली बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने समाज हित में वहां प्रस्तावित शराब की दुकान के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है। महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से आबादी क्षेत्र को छोड़कर अन्य किसी स्थान पर शराब की दुकान खोलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed