Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women protested against the liquor shop

Bijnor News: शराब की दुकान का विरोध कर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Mar 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 23 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women protested against the liquor shop
धामपुर में एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपने जाती सलावतपुर गिरधर की महिलाएं संवाद
धामपुर। गांव सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला में स्कूल के पास बन रही शराब की दुकान का महिलाओं ने विरोध किया। शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

महिलाएं शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से एसडीएम कार्यालय पहुंची और आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि आज तक उनके गांव में शराब की हट्टी नहीं खुली है। अब भी किसी भी दशा में खुलने नहीं देंगी। बताया कि जहां शराब की दुकान तैयार की जा रही है। वहां पहले से ही विद्या मंदिर और पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन

स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने को आती है। यहां पर शराब की दुकान खुल गई तो बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। कुछ दूरी पर मंदिर भी है। महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन सौंप तत्काल प्रभाव से दुकान का निर्माण रुकवाने की मांग की। इस दौरान हिरदेश देवी, भावना, ममता, रीता देवी, ज्योति देवी, अनीता, पूनम, शांति, राजवती, मिथिलेश, कल्पना, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed