{"_id":"6228eaf24911551a7b0f68de","slug":"women-move-towards-duty-with-rights-dhampur-news-mrt5798815170","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अधिकारों के साथ कर्तव्य की ओर बढ़ें महिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अधिकारों के साथ कर्तव्य की ओर बढ़ें महिलाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अधिकारों के साथ कर्तव्य की ओर बढ़ें महिलाएं’
कालागढ़। महिला दिवस पर महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर कर्तव्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया। करुणा समाज सेवा संस्था एवं संत अल्फोंसा चर्च की ओर से रामगंगा नदी घाटी के ग्रामीण क्षेत्र में महिला दिवस मनाया गया। वीरभान वाला के चर्च में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कोटद्वार से आए करुणा समाज सेवा संस्था के निदेशक फादर बाबू जॉर्ज ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महिलाओं से समाज में आगे आकर प्रगति करने की अपील की। सेंट मेरी इंटर कॉलेज भिक्कावाला की प्रधानाचार्या सिस्टर करुणा, प्रवक्ता सीमा चौहान ने महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की ओर भी जागरूक होने को प्रेरित किया। पुरोहित फादर टीजो थॉमस ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से आगे आकर समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने को प्रेरित किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपीरियर सिस्टर फ्रांसलिट, कुसुम, रोज मेरी, जेम्मी रहीं। संयोजन संत अल्फोंसा चर्च के पल्ली पुरोहित फादर टीजो थॉमस ने किया।