फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women locked in liquor shop in keeratpur

महिलाओं ने शराब की दुकान पर जड़ा ताला

Wed, 04 Apr 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 04 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women locked in liquor shop in keeratpur
शराब की दुकान का विरोध करती महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के किरतपुर में नेशनल हाइवे किनारे खोली गई देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की तीनों दुकानों के विरोध में महिलाओं ने झाडू़ लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकानों पर ताला जड़ भी जड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
बुधवार को मोहल्ला आंबेडकर नगर की महिलाओं ने हाथों में झाडू लेकर अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होते देख सेल्समैन भाग गए। महिलाओं ने दुकान में ताले डाल दिए। पुलिस ने दुकान के ताले खुलवाए। इस पर महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं में राजो देवी, मुन्नी देवी, बती, सुधा, गुड्डी, जावित्री, भगवती, ममता, संतोष, निर्मला, वीरो, निरमों, पुष्पा, रूकमेश आदि रही। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान नंबर दो के अनुज्ञापी भाजपा नेता राजेश वर्मा, देशी दुकान के अनुज्ञापी विनोद कुमार शर्मा और बीयर की दुकान संजीव शर्मा के नाम आवंटित हुई है। तीनों दुकाने नेशनल हाइवे किनारे खोली गई है। जबकि दुकानें नगीना रोड के लिए आवंटित हुई है। इसके पास ही सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर एवं हिन्दू इंटर कॉलेज स्थित है। इसके अलावा खोली गई शराब की दुकानें किरतपुर के सबसे व्यस्त चौराहे नगीना चौराहे पर खोली गई है। जहां एक ओर नेशनल हाईवे है तो दूसरी ओर नगीना एवं नहटौर रोड है। वहां पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। शराब की दुकानें खुलने से चौराहे पर और अधिक भीड़ जमा हो जाती है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। चेतावनी दी कि दुकानें नहीं हटी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद कराने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं बिजनौर। सिविल लाइन पर राजेंद्रनगर कॉलोनी के पास खोली जा रही शराब की दुकान के विरोध में कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को फिर से धरना शुरू कर दिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी भी कीमत पर कॉलोनी के पास शराब की दुकान न खुलने देने की बात कही है। महिलाओं का कहना है कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाले नेता व अधिकारी अब चुप क्यों हैं। बताया कि शराब की दुकान पर खड़े रहने वाले शराबी आती जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शराबी शोर शराबा करते हुए खाली बोतल, पत्थर आदि फेंकते हैं। यह दुकान आबादी से अलग कहीं और भी तो खोली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। धरने में मीनू गुप्ता, अंजू वशिष्ठ, सरिता, शिखा, तारावती, रितिका, नीरा जैन, भावना आदि महिलाएं मौजूद रहीं। उधर, मुख्य सचिव मो. शफ्फकत कमाल ने बिजनौर शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित शराब ठेके को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्य सचिव ने तीन दिन के भीतर ये कार्य करने को कहा है।
शराब की दुकान हटाने के लिए ज्ञापन दिया स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह और चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत की अगुवाई में क्षेत्र की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष शरद पंवार से मिला। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर गांव सुल्तानपुर अज्ञैर गोवर्धनपुर के बीच नहर के पुल पर लोहे का खोखा रखकर अवैध रूप से बेची जा रही शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। बताया कि इसका संचालक कहता है कि ये देशी शराब का सरकारी ठेका है जो गांव महमूदपुर के नाम से है। ये जगह भी महमूदपुर के नजदीक ही है। इस लिए ये दुकान अवैध नहीं है। महिलाओं रेखा देवी, भूरिया देवी, बबिता, राजश्री आदि का कहना है कि यहां कभी भी शराब की दुकान नहीं थी। इसी के रास्ते से स्कूल की लड़कियां और गांव की औरतें पैदल आती जाती हैं। इसके चलते यहां कोई बड़ी घटना कभी भी घट सकती है। चेतावनी दी कि अवैध शराब की ये दुकान बंद नहीं कराई गई तो भाकियू और क्षेत्र की महिलाएं सामूहिक रूप से आंदोलन को मजबूर होंगे। थानाध्यक्ष शरद पंवार ने आबकारी विभाग से बात कर दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह अहलावत, भूरिया देवी, कुमरो देवी, बबीता, राजेश्री देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed