फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women create ruckus at country liquor shop, lockdown imposed

Bijnor News: महिलाओं का देशी शराब की दुकान पर हंगामा, तालाबंदी की

Tue, 06 Aug 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus at country liquor shop, lockdown imposed
बिजनौर में शराब के ठेके पर धरने के दौरान शराबी को चप्पल से पीटकर भगाती महिला। स्रोत वीडियो ग्रै
- रावली के पास शहजादपुर स्थित ठेके पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- महिलाओं के समर्थन उतरी भाकियू

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/मंडावर। शराबियों की बदसलूकी और छेड़छाड़ से तंग आकर सोमवार को महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया। उन्हें किसान यूनियन का भी साथ मिली। आखिरकर महिलाओं और किसानों ने देशी शराब की दुकान पर ताला लगा दिया। उधर, इसी बीच शराब खरीदने पहुंचे एक युवक को महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई करते हुए दौड़ा लिया। ठेके पर दिनभर हंगामा चलता रहा।
सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों के संग आस पास की महिलाएं शहजादपुर में स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। जमकर हंगामा किया गया। आरोप था कि शराब की यह दुकान जाहरवीर मंदिर के निकट है। शराब की दुकान पर आए दिन शराब पीने वाले वहां से निकलने वाली महिलाएं और लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन

महिलाएं किसान यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठ गई। साथ ही शराब के ठेके में ताला बंदी कर दी। बताया गया कि यह ठेका ब्रह्मपुरी के नाम से है, जो शहजादपुर में संचालित किया जा रहा है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक और थाना मंडावर के दरोगा विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता हुई। निर्णय लिया गया की शराब के ठेके की बिक्री के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। हालांकि तब तक ठेके का ताला नहीं खुलने दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल, कामेंद्र सिंह, पंकज आदि समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed