{"_id":"6298fce5eebf951e9d2eacc6","slug":"women-clashed-with-the-team-of-consolidation-department-bijnor-news-mrt5912774114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी विभाग की टीम से भिड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी विभाग की टीम से भिड़ीं महिलाएं
विज्ञापन
हल्दौर में चकबंदी का विरोध करती महिला किसान।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी विभाग की टीम से भिड़ीं महिलाएं
हल्दौर। नगर के जंगल में कुछ महिला किसानों ने चकबंदी विभाग की टीम पर अपने खेतों का हाईवे पर कम फ्रंट देने का आरोप लगाते हुए खेतों की पैमाइश करने का विरोध किया। आक्रोशित महिलाएं चकबंदी विभाग की टीम से भिड़ गईं और धक्का मुक्की कर उनके हाथों से जबरन जरीब छीनने का भी प्रयास किया। महिलाओं के विरोध चलते हुए खेतों की पैमाइश कार्य बंद हो गया। एसडीएम ने दो दिनों के भीतर संबंधित किसानों को अपने भूमि संबंधी समस्त अभिलेख साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराए जाने की हिदायत दी है।
हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह और उनके पड़ोसी रवींद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार और विजेंद्र सिंह के बीच जंगल की जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, चकबंदी सीओ कल्याण प्रताप सिंह, एसओसी विजय कुमार, एसीओ श्याम सिंह, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित सेक्टर नंबर 16 के अंतर्गत खसरा नंबर 599 और 600 में उक्त किसानों के खेतों की पैमाइश कर हदबंदी कराने पहुंचे। चकबंदी विभाग की टीम ने खेतों की पैमाइश कार्य करना शुरू किया किया।
चश्मदीदों के मुताबिक गायत्री देवी, मंजू रानी, सरिता देवी, जयावती देवी आदि महिला किसानों ने चकबंदी विभाग की टीम पर अपने पड़ोसी और विरोधी किसानों के साथ हमसाज होकर खेतों की पैमाइश करने और अपने चकों का उक्त हाईवे पर कम फ्रंट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला किसानों और चकबंदी विभाग की टीम के बीच करीब दो घंटो तक तीखी नोकझोंक होती रही। महिलाओं ने चकबंदी विभाग की टीम के हाथों से पैमाइश के दौरान जबरन जरीब छीनने का प्रयास भी किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। महिलाएं हल्दौर-बिजनौर हाईवे पर स्थित अपने चकों का पर्याप्त फ्रंट दिलाए जाने की मांग को लेकर अड़ी रही। इस दौरान खेतों की पैमाइश कार्य भी ठप रहा। बाद में एसडीएम सदर ने उक्त महिलाओं को उनकी भूमि के अभिलेख देखकर उनकी मांग पूरा कराने का आश्वासन देकर शांत किया। साथ ही उन्होंने उक्त महिला किसानों को दो दिन के भीतर अपने कार्यालय में जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी है। इसके बाद भूमि की पैमाइश किए बिना ही लौट गई। भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह ने कहा कि चकबंदी विभाग की टीम पूरी ईमानदारी से हदबंदी करा रही हैं। उन्होंने चकबंदी विभाग की टीम के साथ हमसाज होने के आरोपों को निराधार बताया है।