फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 03 Jan 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
राजा का ताजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी शहजाद अहमद उर्फ शानू का निकाह थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम मझेड़ा सकरु निवासी नसीम अहमद की पुत्री फरहीन खातून (26) से 23 मई 2021 को हुआ था। सोमवार की रात में महिला की संदिध हालातों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को दी। फरहीन के पिता ने थाना नूरपुर में पति सहित सास-ससुर पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मौके पर पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार को फरहीन की तबीयत खराब हुई थी, जिसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हुई है।सीओ चांदपुर भरत सिंह सोनकर व थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed