फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman traveling alone in train gave birth to son

महिला चिकित्सालय में तीन दिन पूर्व भर्ती हुई थी महिला

Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman traveling alone in train gave birth to son
ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला ने दिया पुत्र को जन्म
विज्ञापन

नजीबाबाद। ट्रेन में अकेले सफर कर रही बिहार की महिला तीन दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर नजीबाबाद स्टेशन पर उतरी और महिला चिकित्सालय में स्वयं भर्ती हुई। पुत्र को जन्म देने के बाद महिला बिहार के लिए रवाना हो गई। जीआरपी और अस्पताल को महिला के परिजनों के बारे में तथा उसके बिहार रवाना होने तक जानकारी नहीं है।
राजकीय महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रभारी डॉ.कुमुद ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक महिला ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंची थी। उसकी हालत देख उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला की बोलचाल से उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उसके पास एक पर्चा था जिस पर मंजू निवासी पटना लिखा था। प्रसव उपरांत जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से उसके कहने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर उतरी प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को किसी पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा पर बैठाकर अस्पताल के लिए भेजा था। महिला ने स्टेशन पर पूछताछ के दौरान स्वयं को संडीला निवासी चाय विक्रेता किशोर की पत्नी बताया। जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर ने महिला के प्रसव पीड़ा और अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed