फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman stabbed to death, dead body dumped in forest

युवती की गला रेतकर हत्या , शव जंगल में डाला

Thu, 13 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman stabbed to death, dead body dumped in forest
मंडावर के गांव रतनपुर के जंगल में यूवती की शव मिलने के मौके पर पहुंचे एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : BIJNOR
युवती की गला रेतकर हत्या, शव जंगल में डाला
विज्ञापन

मंडावर। क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाया के जंगल में एक युवती की गला रेतकर हत्या करके शव डाल दिया गया। सूचना पर एसपी समेत तमाम अफसरों ने मौका मुआयना किया। डॉग स्कवॉयड ने भी छानबीन की। हालांकि युवती की शनाख्त नहीं हो पाई है।
गांव रतनपुर रियाया निवासी किसान मुनेंद्र सिंह बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे अपने खेतों पर गया था। गांव रानीपुर निवासी हुकम सिंह के खेत के बीच नाली में एक युवती का शव मिला। युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है। युवती नीले कलर की जींस और जैकेट पहने है। मुनेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी सिटी, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता तथा मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या गला रेतकर की गई है। युवती की शनाख्त नहीं हो पाई है। मुनेंद्र ने बताया कि बुधवार रात में ही युवती की हत्या कर शव यहां डाला गया हैं। शव के पास तमाम खून के धब्बे हैं। पुलिस यह जांच पड़ताल में भी जुटी है कि हत्या जंगल में ही की गई है या हत्या कहीं और करके शव जंगल में डाला गया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के तमाम गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन युवती युवती की पहचान नहीं हो सकी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पहले भी की थी युवती की हत्या
बिजनौर। अनजान युवतियों की हत्या करके बिजनौर जिले में शव ठिकाने लगाए जा रहे हैं। 7 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव से झलरा जाने वाले मार्ग पर आम के बाग में एक युवती की गोली मारकर हत्या करके शव जला दिया गया था। युवती की पहचान नहीं होने से हत्या का राज भी नहीं खुल पाया। अब मंडावर क्षेत्र में युवती की हत्या ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed