फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman sold to newborn son due to greed for Rs.

यूपी के बिजनौर में ममता हुई शर्मसार, रुपये के लालच में आकर मां ने किया नवजात का सौदा

Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Woman sold to newborn son due to greed for Rs.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने रुपये के लालच में आकर प्रसव के कुछ ही घंटों बाद अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रसव के लिए गई एक महिला ने रुपये के लालच में आकर अपने नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में गांव की एक अन्य महिला को बेच दिया। घर पहुंचने पर महिला के पास बच्चा न पाकर परिजन हैरान रह गए। गहन पूछताछ करने पर महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। तब जाकर परिजनों ने आरोपी महिला से बच्चे को लिया और उसके 50 हजार रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन


कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को बच्चा होने वाला था। परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर गांव की ही एक महिला ने उसे 19 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव की महिला ने प्रसूता को पैसे का लालच देकर बच्चे का सौदा कर लिया। आर्थिक तंगी से गुजर रही प्रसूता महिला के बहकावे में आ गई और 50 हजार रुपये में उसने अपने जिगर का टुकड़ा उसे बेच दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर जब महिला अपने घर पहुंची तो उसकी गोद में बच्चे को न पाकर परिजन हैरान हुए।

पहले तो महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई, लेकिन जब उसके पति ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। मामले की सूचना पूरे गांव में फैल गई। पति ने अपने ससुराल वालों को पत्नी की इस हरकत की जानकारी दी।

परिजनों ने प्रसव के लिए साथ गई महिला के घर जाकर उसे दबोच लिया। उन्होंने उसके कब्जे से नवजात शिशु को मुक्त कराया और 50 हजार रुपये भी वापस लिए। बच्चे को पाकर उसका परिवार बहुत खुश है। पूरे प्रकरण की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मामले को गांव में ही निपटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed