{"_id":"5772dad04f1c1bde3a79ae7a","slug":"woman-s-death-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी एक महिला की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला का पति भी घायल हो गया। घटना के बाद रोडवेज चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
थाना रायपुर सादात के गांव नरौलापुर निवासी राजीव कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी अलका के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी ससुराल गांव डेरियों से घर लौट रहा था। अलका करीब पांच माह की गर्भवती थी। बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर गांव माचकी के पास उसकी बाइक की मामूली सी टक्कर हो गई।
इससे राजीव की बाइक अनियंत्रित हो गई और अलका बाइक से सड़क पर गिर गई। नजीबाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। बस के पहिए के नीचे आकर अलका का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजीव को हाथ पर मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।