फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's body found after three days

तीन दिन बाद मिला महिला का शव

Wed, 16 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found after three days
तीन दिन बाद मिला महिला का शव
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। पति द्वारा रामगंगा नहर में धक्का देने से डूबी महिला का शव तीसरे दिन घटनास्थल से कुछ दूर मिला। शव की तलाश के लिए सीओ कांठ के नेतृत्व में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तीन दिन से नहर में तलाशी अभियान चला रही थी।
अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात निवासी रईसा उर्फ निशा परवीन की शादी छह वर्ष पूर्व मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव देहरी जुम्मन निवासी सुलेमान के साथ हुई थी। निशा के परिजनों के अनुसार ससुराल वाले शादी के बाद से ही निशा का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। तीन दिन पहले निशा ससुराल से लापता हो गई। सूचना पर मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और निशा के लापता होने की जानकारी ली। ससुराल वालों से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने कांठ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने निशा परवीन के पति सुलेमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पत्नी को मायके पहुंचाने के बहाने रामगंगा नहर पर ले गया और नूरपुर थाने के गांव रहटा बिल्लोच पुल से उसे नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने रविवार और सोमवार को गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन विवाहिता का कुछ पता नहीं लगा। इस संबंध में मुरादाबाद जनपद के सीओ कांठ बलराम सिंह का कहना है कि महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालवाले छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर चलाया अभियान
मंगलवार को फिर से रहटा बिल्लोच से लेकर दो किमी तक तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान में राज्य आपदा प्रबंधन बल के जवान और पीएसी के गोताखोर भी शामिल रहे। मोटरबोट के सहारे नहर में जाल डालकर तलाश की गई तो करीब छह बजे पुल से कुछ दूर निशा का शव मिला। शव को पुलिस ने मुरादाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed