फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman riding a bike dies in a collision with a truck

Bijnor News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 28 Dec 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies in a collision with a truck
धामपुर । नहटौर मार्ग पर गांव ढक्का करमचंद के निकट शनिवार देर शाम छह बजे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार 38 वर्षीय महिला नरगिस की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के थाना रामनगर स्थित आदर्श कॉलोनी शंकरपुर निवासी नरगिस (38) पति कासिम के साथ बाइक से रामनगर से शनिवार देर शाम नहटौर की ओर जा रही थी। ढक्का करमचंद गांव के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण नरगिस की सड़क पर गिर जाने के कारण मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पति कासिम को भी काफी चोटें आई हैं। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने नरगिस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed