फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman reached railway track with child, GRP saved her

Bijnor News: बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला, जीआरपी ने बचाया

Wed, 15 Nov 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman reached railway track with child, GRP saved her
ऋण लेने वाली महिलाओं द्वारा किस्त जमा न करने से परेशान है महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बैंक की महिला समूह की लीडर ने अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर आकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेलवे लाइन से हटाया। ऋण लेने वाली महिलाओं द्वारा किस्त जमा न करने से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात सामने आई है।

नगर निवासी महिला का पति काफी समय से बीमार चल रहा हैं। इसके चलते परिवार पर लोगों का कर्ज हो गया था। महिला ने अपनी खेती की कुछ जमीन बेचकर लोगों का कर्ज उतार दिया था। परिवार में तीन लड़के और दो लड़की हैं। महिला एक बैंक की महिला समूह की लीडर भी हैं। उसने कई महिलाओं को बैंक से ऋण दिला रखा है। ऋण लेने वाली महिलाओं द्वारा किस्त जमा न करने से परेशान होकर वह बुधवार की सुबह अपनी चार वर्षीय बालिका को लेकर नगीना-कालाखेड़ी फाटक पर रेलवे लाइन पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उसे समझाकर वहां से हटाया। परिवार को बुलाकर उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed