फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman injured in Guldar attack Refer Meerut

गुलदार के हमले में घायल महिला मेरठ रेफर

Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in Guldar attack Refer Meerut
गुलदार के हमले में घायल महिला मेरठ रेफर
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भागीजोत निवासी गुलदार के हमले में जख्मी महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। शनिवार को गांव निवासी सोना देवी परिजनों के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर रही थी। अचानक खेत से निकलकर आए गुलदार ने सोना देवी पर हमला कर जख्मी कर दिया था। गुलदार महिला को खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। परिजनों के अनुसार गुलदार ने महिला को कुछ दूर तक घसीटा भी था। आसपास के किसानों के लाठी डंडे लेकर दौड़ने पर गुलदार भाग गया। जख्मी सोना देवी को सीएचसी अफजलगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रैफर कर दिया गया है। वन विभाग के अफसरों ने गांव वालों को चौकसी बरतने को कहा है। ग्रामीण रविवार को खेतों में झुंड बनाकर गए और हांका लगाकर खेतों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed