फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman hanged herself after a dispute with her husband

Bijnor News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगा ली फांसी

Sat, 22 Mar 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after a dispute with her husband
बिजनौर। पति से हुए विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिजनों एवं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है
विज्ञापन

गांव चंदनपुरा निवासी सुनीता (33) की बृहस्पतिवार को अपने पति राजवीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सुनीता ने अपने कमरे में चली गई। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे जबकि पति भी कहीं चला गया था। इसी बीच सुनीता ने छत के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। राजवीर घर लौटा तो उसने फंदे पर लटका हुआ पाया। सुनीता की मौत की खबर राजवीर ने अपनी ससुराल में दी। देर शाम पहुंचे सुनीता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनीता की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला ने अपने तीन बेटों और बेटी को भी रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed