फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman hanged, bidding for dead body in panchayat

महिला ने फांसी लगाई, पंचायत में शव की बोली लगाई

Thu, 02 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged, bidding for dead body in panchayat
महिला ने फांसी लगाई, पंचायत में शव की बोली लगाई
विज्ञापन

नहटौर। महिला के फांसी पर लटकर आत्महत्या करने के मामले को लेकर मायके और ससुराल वाले आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख गांव में पंचायत हुई और साढ़े तीन लाख रुपये में फैसला हुआ। पंचायत में फैसला होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। घंटों तक चली पंचायत में निर्णय आने तक शव घर में ही रखा रहा। पुलिस को भी घटना का पता नहीं चला।
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी नूरपुर मार्ग स्थित एक गांव में करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। युवक एक ईंट भट्टे पर नौकरी करता है। बताया जाता है कि गृह क्लेश के चलते बुधवार रात महिला ने कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी की। सूचना पर मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा होने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना नहीं देने और मामला पंचायत में ही निपटाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गांव के जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों की साथ सुबह से लेकर दोपहर तक पंचायत की। पंचायत में कई दौर की वार्ता चली। शव की पंचायत में बोली लगती रही। पंचायत ने ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को साढ़े तीन लाख रुपये देने का फरमान सुनाया, जिस पर सहमति बन गई। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में घूम रही पुलिस को भी महिला की मौत और पंचायत की भनक तक नहीं लगी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस को इस मामले कोई सूचना नहीं दी गई। मामला दोपहर के समय संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed