{"_id":"64f4c02075f10cc9f10a79d5","slug":"woman-dies-of-fever-in-paganiya-many-victims-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-10239-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पैजनिया में बुखार से महिला की मौत, कई पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पैजनिया में बुखार से महिला की मौत, कई पीड़ित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। क्षेत्र में बुखार तेजी से फैल रहा है। शनिवार को पैजनिया निवासी 55 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उधर, गांव में 20 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं।
गांव पैजनिया निवासी समला (55) पत्नी संतराम कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उन्हें जिला चिकित्सालय बिजनौर में भर्ती कराया गया था। संतराम ने बताया की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर वह उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह पहले गांव महमूदाबाद निवासी तैयबा खातून पत्नी इकबाल, अनवरी पत्नी सजाउद्दीन, दयावती पत्नी अतर सिंह की भी बुखार के चलते मौत हो चुकी है। मगर, स्वास्थ्य विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही के चलते गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। यही वजह है कि आसपास के सभी लोग बुखार की चपेट में आ गए है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच शिविर लगाया जाएगा। गांव में बुखार के जो भी मरीज हैं, उन्हें दवाई वितरित की जाएगी।