फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies in car and bike collision

कार और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in car and bike collision
कार और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव धनौरी के निकट मंगलवार रात कार और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पुत्र, पुत्री व उसका बाइक चालक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के अंतर्गत थाना लक्सर क्षेत्र के गांव फतवा निवासी पहल सिंह हरिद्वार आरटीओ ऑफिस में होमगार्ड है। उसकी ससुराल नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सदरुद्दीननगर में है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे पहल सिंह की पत्नी लता (40) बाइक से अपने भाई पवन कुमार, बेटा शिवम कुमार और बेटी आरोही के साथ बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव धनौरी के निकट से होकर मायके सदरुद्दीननगर जा रही थी। उनकी बाइक और सामने से आ रही एक कार की गांव धनौरी के निकट भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया। जहां उपचार के दौरान लता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे चालक को कार समेत दबोच लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी निवासी नूर मोहम्मद पुत्र फारूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed