फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies by eating poison

महिला ने जहर खाकर जान दी

Fri, 13 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies by eating poison
नहटौर। मायके वालों द्वारा साथ नहीं ले जाने से आहत होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव पित्तगढ़ निवासी रामपाल सिंह ने करीब 6 माह पूर्व अपनी पुत्री सलोनी की शादी नहटौर क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी गुड्डू से की थी। बताया जाता है कि वह 3 दिन पूर्व ही अपने मायके से ससुराल आई थी। ससुराल पहुंचने के बाद उसके मायके वाले भी उससे मिलने आए थे। वह मायके वालों से घर जाने के लिए कह रही थी, लेकिन मायके वालों ने दीपावली के बाद उसे ले जाने की बात कही और घर चले गए। इसी बात से आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने नहटौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed