{"_id":"5793bc484f1c1b3c2bc4cc38","slug":"woman-death-after-baby-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर गुस्सा
अमर उजाला बिजनौर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर गुस्साए परिजनों और अन्य तीमारदारों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमएस के काफी समझाने के बाद ही परिजन शांत हुए और महिला का शव लेकर चले गए।
गांव इस्लामपुर लाल उर्फ मालीवाला निवासी मोबिन ने बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोबिन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हुई तथा उनका बेटा भी नार्मल पैदा हुआ। उन्होंने डाक्टर को चेकअप के लिए बुलवाया। ।मोबिन के मुताबिक वह पत्नी को लेकर निजी अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। मृतका की मौत पर गुस्साए परिजनों ने वापस जिला महिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
सीएमएस आभा अग्रवाल ने बताया कि जच्चा की ब्लीडिंग नहीं रुक पा रही थी। उसे अस्पताल में ही ब्लड भी चढ़ाया गया था। बाद में मेरठ के लिए रेफर किया गया। अस्पताल स्टाफ ने इस मामले में कोई लापरवाई नही बरती है।