फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman commits suicide due to financial constraints

आर्थिक तंगी के कारण महिला ने की आत्महत्या

Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide due to financial constraints
कादराबाद के गांव रसूलपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
आर्थिक तंगी के कारण महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

कादराबाद। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में आर्थिक तंगी व गृह क्लेश के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव रसूलपुर निवासी मीर अली ने बताया बुधवार सुबह जब वह परिजनों के साथ मजदूरी करने जंगल गया तो उसके छोटे भाई ने फोन पर सूचना दी कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी नसरीन खातून ने घर के दरवाजे की चौखट में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली है। आनन फानन में जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को चौखट में लटका देख उसके होश उड़ गए। मौके पर जमा लोगों की मदद से उसने अपनी पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मीर अली के अनुसार उसकी एक व पांच वर्ष की दो बेटियां है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। बच्चियों ने बताया कि उनकी मां पढ़ने को बोल रही थी। बच्चों के कहना न मानने के कारण उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। सूचना पर उपनिरीक्षक साहब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने मृतका की पुत्रियों से जानकारी कर घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed