{"_id":"624f2dce67bf8006b8289ae5","slug":"woman-accused-of-marrying-fraudulently-by-pretending-to-be-a-hindu-bijnor-news-mrt583608238","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू बताकर महिला पर धोखे से शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू बताकर महिला पर धोखे से शादी करने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हिंदू बताकर शादी करने, नशा करने और विरोध करने पर अपने साथियों समेत हमला करने का आरोप लगाया है। एसीजेएम शारिब अली ने आरोपी महिला और उसके छह साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना का आदेश हल्दौर पुलिस को दिया है।
अधिवक्ता मनोज ढाका ने बताया कि कस्बा स्योहारा के मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी गौरव मिगलानी नेअपनी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने गौरव की पत्नी आसमा उर्फ सोना, शबीला खातून, सुबहान, सलमान, फरमान और अरमान तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ता मनोज ढाका के अनुसार गौरव ने कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी शादी सोना उर्फ रीता त्यागी के साथ 20 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि सोना मुस्लिम युवती है और उसका नाम आसमा उर्फ सोना उर्फ रीता त्यागी है, जिसने खुद को हिंदू बताकर उससे तीसरी शादी कर ली। उसके पहले पति ने तलाक दे दिया था, दूसरे पति से उसके एक पुत्र है। जिसे ब्लैकमेल कर पैसे ले लिए और उसके साथ तीसरी शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद कुछ असामाजिक तत्व उसके घर आने लगे। वह नशा भी करती थी। इसका विरोध किया तो उसे जहर देकर मारने की धमकी दी गई। जिससे उसने तलाक का मुकदमा दाखिल किया।
विज्ञापन
20 मार्च को बिजनौर आते समय नांगल जट के पास एक कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया तथा उस पर छुरी और लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसकी सोने की चेन लूट ली थी। जिसकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।