{"_id":"5900ecf54f1c1b9928c0e3b5","slug":"without-the-boss-the-goods-will-not-be-in-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मालिक बस में नहीं जाएगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मालिक बस में नहीं जाएगा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रोडवेज की बसों में यात्रियों की जान की चिंता किए बिना ही चालक और परिचालक ऐसे सामान को ढो रहे हैं, जिसके साथ उसका स्वामी नहीं होता। इसी को देखते हुए विभाग ने अब ऐेसे चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
जिले में आए दिन रोडवेज की बसों में बिना यात्री के ढोए जाने वाला सामान पकड़ा जाता है। करीब दस दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी करीब 60 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा था। इसकी शिकायत खाद्य विभाग ने लिखित में निगम को भी दी थी।
चालक और परिचालक कुछ पैसों के लालच में बिना यात्री के निगम की बसों में सामान ढोते है। यहां तक की चालक और परिचालक को यह भी पता होता कि सामान देने वाला कौन है और लेने वाला कौन है। मतलब होता है तो सिर्फ कुछ पैसों से।
विज्ञापन
चालक और परिचालक को पैकेट में रखे सामान का भी नहीं पता होता है। ऐसे में चालक और परिचालक अपनी जान के साथ-साथ यात्रियों की जान भी खतरे मेें डाल देते है।
एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि बिना यात्री के सामान ढोने वाले चालक और परिचालकों की लिखित में शिकायत प्राप्त हुई थी। वह इसके खिलाफ जिले भर में संघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। अगर कोई भी बस चालक और परिचालक बिना यात्री के सामान ढोता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।