फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Without qualification Cadre Secretary

बिना योग्यता नियुक्त कैडर सचिव पर गाज

Sat, 18 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कैडर सचिव पद पर बिना योग्यता के नियुक्ति लेने के मामले में गाज गिर गई है। सहायक आयुक्त  एवं सहायक निबंधक एके सिंह ने इस मामले में आरोपी की सेवा समाप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड नहटौर की साधन सहकारी समिति लिमिटेड हमीदपुर में कुमेश कुमार कैडर सचिव नियुक्त हुए थे। कैडर सचिव बनने के लिए सहायक आंकिक, लिपिक, गोदाम रक्षक व सहायक सचिव के रूप में एक जनवरी 2016 तक पांच साल का सेवाकाल मांगा गया था। इस मामले की जांच में पाया गया कि कुमेश कुमार का सहायक आंकिक के रूप में चार साल आठ महीने का ही कार्यकाल है और उसने गलत तरीके से आवेदन करके नियुक्ति पाई थी। 
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक एके सिंह ने इसके  बाद जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव को भेजे  पत्र में कुमेश कुमार की कैडर सचिव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को कहा है। साथ ही धोखा देने की नीयत से गलत सूचना देने का दोषी मानकर एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed