फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With the sun climbing the vote share increases

सूरज चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया वोट प्रतिशत

Wed, 15 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की आठों विधानसभा सीटों पर मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया। सुबह मतदान केंद्र खुलने से पहले ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। सूरज चढ़ने के साथ ही वोटरों की भीड़ और मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। गांव और शहर दोनों जगह मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। वोटिंग खत्म होने तक जिले में 67.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लग गई। सुबह के समय वोट डालने के लिए महिलाओं की संख्या ज्यादा रहीं। शहरों के मुकाबले देहात में मतदान केंद्रों पर ज्यादा भीड़ रही। दिन चढ़ने के साथ ही शहरों में भी मतदान करने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर के समय थोड़ी भीड़ कम हुई, लेकिन शाम के समय एकाएक भीड़ फिर से बढ़ गई। मतदाता अपनी मतदाता पर्ची लेकर केंद्रों पर पहुंचे। जिनके पास पर्ची नहीं थी, उन्होंने केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के बस्तों से अपनी पर्ची बनवाई। प्रत्याशियों के समर्थक व पार्टियों के कार्यकर्ता एक-एक वोटर को घर से ले जाकर वोट डलवाने में लगे रहे। ई-रिक्शा, बाइकों से लेकर गाड़ियों में मतदाताओं को केंद्र पर ले जाकर वोट डलवाए गए। मतदाता अपने बीमार व वृद्ध परिजनों को भी लेकर केंद्रों पर पहुंचे और मतदान कराया। आखिरी दो घंटे में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मतदाताओं ने वोट डालने के बाद केंद्रों पर जमकर सैल्फी भी ली और सोशल मीडिया पर डाली। महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वोट डालने गईं।
विज्ञापन


बाजार रहा बंद
मतदान के दौरान बाजार बंद रहा। हालांकि सड़कों पर काफी चहल पहल रही। लोग सड़कों पर निकलते रहे और चुनाव का आंकलन करते रहे। एक दूसरे से सभी यह मालूम करने में मशगूल रहे कि कहां कौन से प्रत्याशी का जोर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें रहीं सूनी
सिविल लाइन जहां जाम से जूझती रहती थी, मतदान के दिन खाली पड़ी रही। पंजाबी कॉलोनी के सामने युवा सड़क किनारे ही क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने सड़क को ही अपनी पिच और मैदान बना लिया। युवाओं ने कई घंटे तक सड़क पर मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed