फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Win both the low seats of the district: Arun Singh

जनपद की दोनों लोस सीटों को जिताएं : अरुण सिंह

Wed, 21 Jun 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Win both the low seats of the district: Arun Singh
धामपुर में संपन्न सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
विज्ञापन

- प्रियंका स्कूल के मैदान में आयोजित हुआ लोकसभा स्तरीय सम्मेलन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ सालों की उपलब्धियों को बेमिसाल बताते हुए लोगों से साल 2024 में नगीना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की दोनों सीटों को हर हाल में जिताने के लिए समर्थन मांगा। कहा कि यदि दोनों सीटों को जीता दिया तो प्रधानमंत्री के सत्ता में आने के बाद पहले से भी और अधिक विकास होगा।

मंगलवार को प्रियंका स्कूल के मैदान में संपन्न लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत का विश्व में परचम लहराया है। दुनिया के कई देश भारत और देश के प्रधानमंत्री से मदद की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि आज देश में 80 करोड़ लोग फ्री में राशन प्राप्त कर रहे हैं। कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन का उत्पादन कर न केवल देशवासियों को बचाने का काम किया, बल्कि विदेशों में भी वैक्सीन के माध्यम से भारत की ताकत अहसास कराया।
विज्ञापन

2014 से पहले भारत विदेशों से हथियार आयात कराता था। नौ सालों में अब भारत हथियारों का उत्पादन कर विदेशों को निर्यात कर रहा है। उत्तर प्रदेश में माफियाराज खत्म हो चुका है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों को जीतने के लिए समर्थन मांगा। दिल्ली लोकसभा के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र, पूर्व विधायक ओम कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, प्रदेशमंत्री विजय शिवहरे, गोपाल अंजान, हरिओम शर्मा, राजू गुप्ता, दयाशंकर राणा, प्रियंका राणा आदि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और संचालन महेंद्र धनौरिया ने किया।


273 महिला समूहों को बांटे चेक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की 273 समूहों की महिलाओं को रोजगार कराने के लिए तीन करोड़ 30 हजार के चेकों का वितरण किया। विधायक अशोक राणा की ओर से सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश ग्रामीण मिशन की महिलाओं की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed