{"_id":"5f3586bc8ebc3e3d1d13921e","slug":"will-soon-get-right-on-the-ground-bijnor-news-mrt4961420117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही जमीन पर दिलाएंगे हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही जमीन पर दिलाएंगे हक
विज्ञापन
कादराबाद क्षेत्र के कटारमल गुरूद्वारे पर सिख समाज की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष जसवीर ?
- फोटो : BIJNOR
जल्द ही जमीन पर दिलाएंगे हक
कादराबाद। सालों से जमीन के मालिकाना हक मिलने की बाट जो रहे पाकिस्तान से आए सिख परिवारों को सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने जल्दी ही हक दिलाने का आश्वासन दिया है। जमीनों का हक लेने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए समूह गठन का निर्णय लिया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने इन परिवारों को जमीन से न हटाने के संबंध में निर्देश दिए थे। यह जमीन कागजों में राजस्व, सिंचाई व वन विभाग के नाम पर दर्ज है।
यूपी व उत्तराखंड सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह वीर्क ने इन परिवारों से संपर्क कर कटारमल गुरुद्वारा सहित अन्य गुरुद्वारों में सभाएं कीं। इसमें गांव भोगपुर, प्रेमपुरी, लड्डूवाला, वीरभानवाला, चम्पतपुर चकला सहित दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों ने भाग लिया। जसवीर सिंह विर्क ने कहा कि किसानों को उनकी जमीनों पर अति शीघ्र मालिकाना हक दिलाने के लिए हर जरूरी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अब तक सिख संगठन की कमेटी नहीं है, वहां पांच-पांच किसानों के समूह बनाए जाएंगे, जो जमीनों की पैमाइश करने आए अधिकारियों व ग्रामीणों के सामने आने वाली परेशानियों को दूर करने में उनकी मदद करेंगे। इस मौके पर फौज सिंह, किशन चंद्र, फतेह सिंह, मंगत कांबोज, जोगिंदर सिंह, पवन खिंडा, आशीष खिंडा, पुरुषोत्तम कुमार, संदीप कुमार आदि ने भाग लिया।
कई विभागों ने कहा था जमीन छोड़ने को
कदराबाद। बंटवारे के समय पाकिस्तान से हजारों सिख परिवार विस्थापित होकर आए थे। उन्हें जिले में भी बसाया गया था। ये परिवार तभी से वहां की जमीन पर खेती कर रहे हैं। हाल ही में कई विभागों ने इन जमीनों को अपना बताकर परिवारों को जमीन छोड़ने को कहा था। बढ़ापुर के भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया था। मुख्यमंत्री ने सिख परिवारों के विस्थापन पर रोक लगा दी थी और जमीन को सिख परिवारों को हस्तांतरित करने में आ रही समस्याओं के निदान को कहा था।