{"_id":"6159fdc28ebc3e628d1eae10","slug":"will-reach-haridwar-from-najibabad-in-40-minutes-bijnor-news-mrt5590917159","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट में पहुंच जाया करेंगे नजीबाबाद से हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट में पहुंच जाया करेंगे नजीबाबाद से हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर बनाया जा रहा पुल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 मिनट में पहुंच जाया करेंगे नजीबाबाद से हरिद्वार
बिजनौर। सिर्फ 40 मिनट में नजीबाबाद से हरिद्वार की दूर तय होगी, अब दस महीने का इंतजार बाकी रह गया है। दरअसल जुलाई 2022 तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। 24 छोटे-बड़े ब्रिज का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
नजीबाबाद से काशीपुर तक नेशनल हाईवे 74 को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। नजीबाबाद से काशीपुर तक निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि तीन बाईपास पंद्रह दिनों में खोल दिए जाएंगे। उधर, नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच निर्माण अब गति पकड़ेगा। बरसात के चलते निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। हालांकि बरसात में भी पुलों के निर्माण में तेजी दिखाई दी। इस हाईवे पर नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच केवल 50 किमी की दूरी में ही 24 छोटे और बड़े ब्रिज का निर्माण चल रहा है। सभी नदियों पर पुल बन रहे हैं। दो हजार करोड़ रुपये की लागत इस परियोजना पर आनी है।
इस हाईवे की स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा होगी। इसी लिहाज से इसे डिजाइन किया गया है। हल्का मोड़ आने पर भी स्पीड को कम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में नजीबाबाद से हरिद्वार तक सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। उधर, अधिकारी जुलाई 2022 तक इसके निर्माण पूरा होने का दावा कर रहे हैं। यानि दस महीने का इंतजार बाकी रह गया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी कर चुके हैं ट्वीट
हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर सबसे लंबा पुल हरिद्वार में चंडीघाट पर बनाया जा रहा है। इसके पिलर खड़े हो चुके हैं। 1.25 किमी लंबे इस पुल का फोटो ट्वीट करते हुए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने काफी अहम बताया। हरिद्वार को मुरादाबाद, लखनऊ और नैनीताल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण हाईवे अपने ट्वीट में बताया है। जिस पर छह हजार से ज्यादा लाइक हैं।
वर्जन :::
बरसात बीत चुकी है, अब निर्माण तेज गति से होगा। करीब दस महीनों से फोरलेन बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। पुलों का निर्माण भी गार्डर लेवल तक पहुंच चुका हैं। .....बीपी पाठक, परियोजना निदेशक एनएचएआई