फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will motivate for admission by counting the achievements of schools

Bijnor News: बिजनौर - स्कूलों की उपलब्धियां गिनाकर प्रवेश के लिए करेंगे प्रेरित

Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Will motivate for admission by counting the achievements of schools
- ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम, शिक्षक अभिभावकों से करेंगे चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नए शिक्षा सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा करने के लिए ब्लाॅक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक स्कूलों की उपलब्धियों के बारे में अभिभावकों को बताएंगे। साथ ही बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे।
आगामी शिक्षा सत्र एक अप्रैल से आरंभ हो रहा है। हर घर शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए अप्रैल माह में अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। जिले में ब्लाॅक स्तर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें अभिभावक, सम्मानित व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रत्येक ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान, प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एक से दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक कार्यक्रम में अभिभावकों को निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी के माध्यम से यूनिफाॅर्म, जूते-मोजे की धनराशि भेजने के बारे में बताएंगे। इसके लिए शासन व विभाग से बजट निर्धारित किया गया और जिलों को भेज दिया। ब्लाॅक स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो बनाई जाएगी। इस वीडियो को शिक्षक ग्रुप पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- कोट
जनपद के सभी ब्लाॅकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों, सम्मानित लोगों को स्कूलों की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा। इस संबंध में जल्द बैठक कर सभी बीईओ को अवगत करा दिया जाएगा - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed