फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will maintain brotherhood at any cost: Swami Omvesh

भाई चारे को हर हाल में कायम रखेंगे : स्वामी ओमवेश

Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will maintain brotherhood at any cost: Swami Omvesh
चांदपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा विधायक स्वामी ओमवेश। - फोटो : BIJNOR
भाई चारे को हर हाल में कायम रखेंगे : स्वामी ओमवेश
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने स्वामी ओमवेश ने कहा कि हिंदुस्तान सभी जातियों से मिलकर बना है। सभी जाति मिलजुलकर रहें, प्यार से रहें, जिससे देश पहले जैसे गौरव को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि परिवार का मुखिया बनकर क्षेत्र का विकास कार्य कराया जाएगा। उनका चांदपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
विधान सभा चुनाव में संघर्ष के बाद चांदपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी को पराजित कर चांदपुर अपने चुनावी कार्यालय पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री व विधायक स्वामी ओमवेश ने अपनी जीत का श्रेय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में भाई-भाई का मुद्दा लेकर सभी ने खुशी के साथ चुनाव लड़ाया है। उसे मुद्दे को बनाए रखना है। कहा कि जिस प्रकार जनता से वोट मांगा है दो दिन उसी प्रकार जाकर सभी का धन्यवाद करूंगा।
विज्ञापन

परिवार का मुखिया बनकर विकास का कार्य करेंगे। क्षेत्र में घूमकर जहां विकास के कार्य की जरूरत है, उन कार्यों की लिस्ट बनाई जाएगी। उसके बाद शासन के द्वारा प्रयास कर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर चौधरी आदित्यवीर सिंह, नाजिम खान, संसार सिंह, शेर आलम चांद, बीके कश्यप, बाहर आलम, सुरेंद्र निंदना, जुल्फिकार उर्फ भूरे, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed