{"_id":"62af6c0743fc0620614eb6af","slug":"will-fast-with-family-by-lighting-a-lamp-of-ghee-dhampur-news-mrt5935716162","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ घी का दीया जलाकर करेंगे अनशन अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ घी का दीया जलाकर करेंगे अनशन अनशन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान खोखे से गिरने के बाद पैर में हुए फ्रैक्चर को दिखाता कारोबारी अजय अग
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ घी का दीया जलाकर करेंगे अनशन
धामपुर। अतिक्रमण अभियान के तहत हटाए खोखे को लेकर एक व्यापारी ने अनशन की चेतावनी दी है। वहीं शनिवार शाम नगर में रोडवेज बस डिपो के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान खोखे के ऊपर से टिन को हटाने के दौरान एक व्यापारी का पैर टूट गया।
सरकार के आदेश पर पालिका की ओर से रोडवेज बस डिपो के बाहर रखे खोखे को ध्वस्त करने से कई लोगों पर रोजीरोटी का संकट गहरा गया है। व्यापारी विपिन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जब पालिका की टीम खोखे को ध्वस्त करने आई तो उनका छोटा भाई अजय कुमार खोखे की छत पर चढ़ कर लोहे की टिन उतार रहा था उसी दौरान नीचे गिरने से उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। विपिन कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ घी का दीया जलाकर अनशन करने की चेतावनी दी है।
नहीं माने तो सख्ती से अतिक्रमण हटाया
पालिका के ईओ का कहना है कि संबंधित लोगों को आठ दिन पहले बता दिया गया था कि वह यहां से खोखे को हटाकर नहटौर मार्ग पर मंडप के पास खाली जगह पर ठेला लगाकर कारोबार कर लें। पर इन लोगों ने अनसुना कर दिया, जिसके कारण अतिक्रमण हटाया गया है।