फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wife se jhagde main bhateeje ko mara

पत्नी से झगड़ा, भतीजे को मार डाला

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
wife se jhagde main bhateeje ko mara
अमित (फाइल फोटाे।) - फोटो : अमित (फाइल फोटाे।)
शिवाला कलां (बिजनौर)।  गांव सिकंदरपुर में पत्नी के मछली बनाने से इंकार करने पर रिश्तों का खून हो गया। विवाद बढ़ने पर चाचा के गोली चलाने पर भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने चाचा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

शिवाला कलां थाने के गांव सिकंदरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह शराब पीने का आदी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम जोगेंद्र घर पर मछली बनवाने के लिए लाया था। उसने पत्नी पूजा से मछली बनाने को कहा। इस पर उसकी पत्नी ने इंकार कर दिया। इस बात पर जोगेंद्र गुस्से में आ गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यह देख जोगेंद्र का भतीजा अमित और उसकी मां किरन देवी पहुंच गई। दोनों जोगेंद्र को समझाने लगे। इसके बावजूद वह नहीं माना।  जोगेंद्र नशे की हालत में  घर में रखा तमंचा उठा ले आया और छीना-झपटी में गोली चल गई। गोली लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।  अमित को गोली लगने से गांव में सनसनी फैल गई ।

विज्ञापन

परिजन अमित को  उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गए।

अमित को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में अमित ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जोगेंद्र फरार हो गया। अमित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई सुमित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र के विरुद्घ गैर इरादतन  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जोगेंद्र की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुमन कुमार  के मुुताबिक मछली न बनाने पर जोगेंद्र अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। अमित उसे बचाने आया था। जोगेंद्र के तमंचे से चली गोली से अमित की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed