फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife accused of improper act

बिजनौर: पत्नी पर लगाया अनुचित कार्य करने का आरोप, ये है पूरा मामला

Wed, 06 Jan 2021 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of improper act
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के स्योहारा में पति ने पत्नी पर अनुचित धंधा करने आरोप लगाया है। पत्नी से जान का खतरा बताते हुए राष्ट्रपति से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा कि है कि उसका निकाह 12 वर्ष पूर्व किरतपुर की एक महिला से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही वह काम करने दूसरे प्रदेश में चला गया था। वापस आया तो पत्नी को अनुचित काम करते पाया। समझाने का प्रयास किया तो उसे किरतपुर पुलिस से रात भर पिटवा कर थाने में रखा गया। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी किरतपुर में बड़े स्तर पर अनुचित काम करती है। पत्नी का परिवार सट्टे के काले कारोबार से जुड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रिटायर्ड इंजीनियर के घर डकैती, वारदात से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। तीन बेटी और एक बेटा है। जो सारे कृत्य देखकर ले जाने की गुहार लगाते है। लेकिन पत्नी और उसके परिवार द्वारा बच्चों से भी उसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उसने पत्नी से गलत धंधे बंद करने की आवाज उठाई तो उसके साथ सुसराल में मारपीट की जाती हैं। उसे और परिवार को प्रताड़ित करने के लिए आए दिन अलग-अलग नंबरों से पुलिस अधिकारी बताकर मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आती रहती है। व्यक्ति ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि पीड़ित का शिकायती पत्र थाने में नहीं आया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed