{"_id":"60047e838ebc3e2e790065e8","slug":"wi-fi-will-be-installed-in-council-schools-bijnor-news-mrt521024295","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में लगेंगे वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में लगेंगे वाई-फाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में लगेंगे वाई-फाई
बिजनौर। स्कूलों में अब शिक्षकों को समयबद्धता का पालन करना होगा। स्कूलों में टैबलेट से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शासन की ओर से वाई-फाई लगाए जाएंगे। बीएसएनएल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर भी शिकंजा कसेगा।
जिले में ढाई हजार परिषदीय प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। अब इन स्कूलों में शासन की ओर से वाईफाई लगाए जाएंगे। बीएसएनएल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बीएसएनएल विभाग के कर्मचारी परिषदीय स्कूलों में पहुंच कर वाई-फाई कनेक्शन करने के लिए शिक्षकों के फार्म भरवा रहे हैं, ताकि एक दो महीने के भीतर ही स्कूलों में वाईफाई के कनेक्शन हो जाए। वाई-फाई के कनेक्शन स्कूलों में करने के लिए स्कूलों में आने वाले टैबलेट बताए जा रहे हैं। स्कूलों के टैबलेट का संचालन वाई-फाई के माध्यम से किया जाना है। शिक्षकों की उपस्थिति भी टैबलेट के माध्यम से ही दर्ज की जाएंगी, ताकि स्कूलों में शिक्षक समय से पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने से स्कूलों में लेटलतीफ पहुंचने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसेगा। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों से स्कूलों की सूचनाओं का आदान प्रदान में भी टैबलेट का प्रयोग किया जा सकेगा। टैबलेट का सही से उपयोग कराने की मंशा के चलते ही पिछले चार-पांच महीनों से शिक्षकों को मोबाइल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। महानिदेशक शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक तक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे चुके हैं। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक स्कूलों को जल्द ही टैबलेट उपलब्ध कराईं जाएंगी। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि शासन के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन कराया जाएगा।