{"_id":"6859a15cb0558ce3680d1e79","slug":"when-the-child-got-tested-after-getting-fever-he-was-found-corona-infected-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-152950-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुखार आने पर कराई जांच तो कोरोना संक्रमित मिला बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुखार आने पर कराई जांच तो कोरोना संक्रमित मिला बच्चा
Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में एक नौ माह का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। बुखार आने पर उसे निजी चिकित्सक को दिखाया गया था। बच्चे को उसके घर पर ही रखा गया है। बीते 25 दिनों में जिले में यह पांचवां कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। सीएमओ डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के एक गांव निवासी बच्चे को बुखार होने पर निजी चिकित्सक को दिखाया गया था। उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। बच्चे की हालत सामान्य है। उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। परिवार के किसी अन्य सदस्य में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। 27 मई को शुगर बढ़ने व किडनी संबंधी बीमारी के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वहां हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। इसके अलावा नजीबाबाद ब्लॉक में अलग-अलग क्षेत्र के दो बच्चे आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।