{"_id":"6407560289ee0ec2d70d18f4","slug":"when-the-challan-was-cut-the-electrician-cut-off-the-electricity-of-the-policemen-bijnor-news-c-14-1-146180-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंदक - विद्युतकर्मी ने काट दी पुलिसकर्मियों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंदक - विद्युतकर्मी ने काट दी पुलिसकर्मियों की बिजली
Tue, 07 Mar 2023 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
- मंडावर में एक बिजलीकर्मी का पुलिस ने कर दिया था चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। चेकिंग के वक्त पुलिसकर्मियों ने बिजली निगम में संविदा कर्मी का चालान काट दिया, जिस पर गुस्साए बिजलीकर्मियों ने सिपाही के घर की बिजली काट दी। उन्होंने किराए के मकानों में रह रहे कई पुलिसकर्मियों के कनेक्शन काट दिए।
सोमवार शाम मंडावर बस अड्डा तिराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए मंडावर बिजली घर में तैनात विद्युत कर्मी का पुलिस ने चालान काट दिया गया। बिजली कर्मी ने बताया कि वह कस्बे से बिजली ठीक करके आ रहा है। मौके पर मौजूद दरोगा ने बिजली कर्मी की मोटरसाइकिल का चालान काट दिया। जिस पर गुस्साए बिजली कर्मी ने थाने के नजदीक किराए के मकानों में रह रहे सिपाहियों के बिजली के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद थाना प्रभारी ने काटे गए चालान को निरस्त किया, हालांकि कुछ देर के बाद ही इनकी बिजली फिर से चालू कर दी गई।