फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When scolded for hair style, then fired pistol at the principal

हेयर स्टाइल पर डांटा तो प्रधानाचार्य पर तान दी पिस्टल

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
When scolded for hair style, then fired pistol at the principal
हेयर स्टाइल पर डांटा तो प्रधानाचार्य पर तान दी पिस्टल
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद(बिजनौर)। जीआईसी भागूवाला में प्रार्थना स्थल पर हेयर स्टाइल और वेशभूषा पर डांटने को लेकर एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी। विद्यालय में अचानक पिस्टल देखकर स्टाफ और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।

मंडावली क्षेत्र के गांव काशीरामपुर स्थित जीआईसी भागूवाला में मंगलवार को विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने सुबह करीब 9.20 बजे प्रार्थना स्थल पर एक छात्र को हेयर स्टाइल और उसकी अजीबो-गरीब वेशभूषा देखकर डांट दिया। इस पर गुस्साए छात्र ने पहले प्रधानाचार्य से साथ गालीगलौज की और उसके बाद बाहर से पिस्टल लाकर उनकी कनपटी पर तान दी। इसके बाद वह प्रधानाचार्य को धक्का देकर बाइक लेकर विद्यालय से भाग गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र का हेयर स्टाइल अनुशासन के विपरीत था। उसने कई अंगूठियां भी पहनी हुई थीं। प्रधानाचार्य ने स्टाफ और छात्रों से जानकारी प्राप्त की, तो पता चला कि वह विद्यालय का छात्र नहीं था। आरोपी की पहचान गांव करौली निवासी छात्र के रूप में हुई है। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed