फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When people became aware, the vaccine started falling short

जागरूक हुए लोग तो कम पड़ने लगी वैक्सीन

Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
When people became aware, the vaccine started falling short
जागरूक हुए लोग तो कम पड़ने लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में अब फिर से एंटी कोविड वैक्सीन का टोटा पड़ने लगा है। जिला मुख्यालय से केवल शुक्रवार को ही दूसरी डोज लगाने के लिए मात्र दो हजार वैक्सीन ही मिली थी। इससे सामान्य सत्रों के साथ-साथ क्लस्टर टीकाकरण सत्र भी प्रभावित होने लगे हैं। वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को जनपद में मात्र 26 बूथों पर ही टीकाकरण अभियान चलाया गया।

देशभर के साथ-साथ जनपद में भी 16 जनवरी से कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर शुक्रवार तक कुल छह लाख 42 हजार 382 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें प्रथम खुराक लेने वाले पांच लाख 43 हजार 845 लोग शामिल हैं, जबकि दूसरी डोज से 98 हजार 537 लोगों को सुरक्षा प्रदान की गई है। जिलेवासी कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराने को जागरूक हो रहे हैं, लेकिन वैक्सीन का टोटा पड़ने लगा है। पिछले काफी दिनों से डिमांड के अनुरूप जनपद को बेसिन की उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार अब फिर से जिले में वैक्सीन का टोटा पड़ने लगा है। जिले के ब्लॉक नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर तथा नूरपुर में क्लस्टर सत्र भी संचालित हैं। इसके अलावा जिले भर में सामान्य सत्र भी जारी हैं। फिलहाल जिले में केवल दो जुलाई को ही दूसरी डोज लगाने के लिए वैक्सीन की आपूर्ति की गई थी। उन्होंने बताया कि जिले भर में सामान्य के साथ-साथ क्लस्टर सत्र के संचालित करने के लिए रोजाना कम से कम 35 हजार वैक्सीन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed