फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wheat procurement target 28 thousand quintal, purchase only 213 quintal

गेहूं खरीद का लक्ष्य 28 हजार क्विंटल, खरीद मात्र 213 क्विंटल

Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement target 28 thousand quintal, purchase only 213 quintal
धामपुर में सूना पड़ा गेहूं खरीद केंद्र, किसान की इंतजार में खड़ा कर्मचारी - फोटो : DHAMPUR
गेहूं खरीद का लक्ष्य 28 हजार क्विंटल, खरीद मात्र 213 क्विंटल
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। धामपुर ब्लाक क्षेत्र के चार गेहूं खरीद केंद्रों पर 28 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 37 दिनों में अभी तक केवल 213 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। सभी केंद्र सूने पड़े हैं। जबकि अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
गेहूं खरीद के लिए धामपुर विकास क्षेत्र में धामपुर, सरकड़ा, ढक्का कर्मचंद और शेरकोट क्रय केंद्र खोले हैं। धामपुर केंद्र का खरीद लक्ष्य 16 हजार क्विंटल और बाकी तीन स्थानों के केंद्रों का लक्ष्य चार-चार हजार क्विंटल है। मगर कुल 28 हजार के कलक्ष्य के सापेक्ष 37 दिन में केवल 213 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो पाई है। सबसे कम खरीद साढे़ नौ क्विंटल ढक्का करमचंद के क्रय केंद्र पर हुई है। धामपुर में 94 क्विंटल और शेरकोट में 80 क्विंटल की खरीद शनिवार तक हुई है। हालांकि अभी खरीद 20 जून तक चलेगी। लेकिन किसानों के न आने से अधिकारी टेंशन में हैं।
विज्ञापन

किसान किसान दिनेश कुमार, सत्यवीर सिंह, पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि जहां रेट ज्यादा मिलेगा वहां बेचेंगे। जब व्यापारी गांव से ही 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर रहे हैं, तो उन्हें सरकारी रेट 2015 से क्यों बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान को गेहूं बेचने आना था, वह भी नहीं आया: शुभम कुमार, केंद्र प्रभारी धामपुर
धामपुर केंद्र प्रभारी शुभम कुमार का कहना है कि वे टीम के साथ 15-20 से अधिक गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। किसान सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर कम रेट होने के कारण नहीं आ रहे हैं। धामपुर क्रय केंद्र पर एक किसान ने शनिवार को 80 क्विंटल गेहूं बेचने का वायदा किया था। लेकिन देर शाम तक भी गेहूं बेचने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed