फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   What will you do if there is a fire... you will jump out of the window

Bijnor News: आग लगी तो क्या करेंगे... खिड़की से कूद जाएंगे

Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
What will you do if there is a fire... you will jump out of the window
नजीबाबाद-किरतपुर में कोचिंग सेटर की जांच को पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ आकांक्षा गौ
बिजनौर/नगीना। आग लगी तो क्या करेंगे, खिड़की से कूद जाएंगे। यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में हो रहे जान से खिलाड़ को बयां करती हकीकत का वाक्य है। बुधवार को नगीना में एसडीएम और अग्निशमन विभाग की टीम रीडिंग स्पेस सेंटर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान संचालक से पूछा कि आग लगी तो बाहर कैसे निकलेंगे। इसके जवाब में संचालक ने मुस्कुराते हुए खिड़की तरफ इशारा कर दिया और कहा यहां से कूदकर निकल जाएंगे। इतना सुन अधिकारी बिफर गए और उन्होंने लाइब्रेरी को सील कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन और पुलिस टीम निरीक्षण कर अग्निशमन व्यवस्था परख रही है। इस दौरान टीम नगीना में धामपुर मार्ग पर स्थित स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर संचालित नगीना रीडिंग स्पेस सेंटर पहुंची। यहां तंग व खड़ी सीढ़ी थी। सेंटर के भीतर विद्यार्थियों की संख्या देखकर एसडीएम प्रिंस कुमार व सीओ राजेश सोलंकी दंग रह गए। एसडीएम ने संचालक से कहा, ये रास्ता ब्लाॅक हो गया तो कहां से निकलेंगे। इस पर संचालक ने खिड़की की तरफ इशारा किया। यह सुन एसडीएम बोले, कूदेंगे क्या बच्चे, तुमने मजाक बनाकर रखा है? सीओ ने कहा कि खिड़की से कूदकर दिखाओ तो संचालक मुस्कुराता रहा। एसडीएम ने तत्काल पुलिस व दमकल कर्मियों को लाइब्रेरी पर ताला लगवाकर सील करा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मानक अनुरूप नहीं मिलने पर चार कोचिंग सेंटर आंबेडकर नगर स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, नगीना कोचिंग सेंटर, नगीना रीडिंग स्पेस सेंटर, गांधी मूर्ति निकट कपूर लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई कोचिंग संचालक सेंटरों पर ताले लगाकर गायब हो गए। एसडीएम प्रिंस कुमार ने कहा कि दमकल विभाग के मानक पूरे नहीं होने पर कोचिंग सेंटर को बंद करा दिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारी चारों सेंटर पर नोटिस भी चस्पा करेंगे। नगीना रीडिंग स्पेस सेंटर पर क्षमता से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किरतपुर में बेसमेंट में संचालित स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी सील
नजीबाबाद/ किरतपुर। बुधवार को टीम ने नजीबाबाद में नाइस कोचिंग सेंटर, नाइस लाइब्ररी, आदि लाइब्रेरी, अमेरिकन सेंटर पर छापे के दौरान प्रशासन को फायर उपकरण मिले लेकिन सभी सेंटरों का एक ही प्रवेश और निकास द्वार, एक सीढ़ी मिली। किरतपुर में गुरुकुल लाइब्रेरी व स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी शून्य मिली। साथ ही एक ही निकास द्वार मिलने पर उसे मौके ही सील कर दिया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किरतपुर में बेसमेंट में संचालित सेंटर को सील किया गया है। अन्य सेंटर संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह में फायर उपकरण, दो निकास द्वार, दो सीढ़ियां व रेलिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीओ आकांक्षा गौतम, अग्निशमन केंद्र प्रभारी केएस जौदान आदि मौजूद रहे। संवाद
----
छह कोचिंग सेंटर और दो कॉमर्शियल भवन का किया निरीक्षण
धामपुर। धामपुर में प्रशासन की टीम ने छह कोचिंग सेंटर और दो कामर्शियल भवन की चेकिंग की। एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि अभी और कोचिंग सेंटरों एवं कॉमर्शियल भवनाें को चेक करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद नियम विरुद्ध संचालित सभी भवनाें को सील किया जाएगा। बेसमेंट के भीतर किसी भी प्रकार का कोई भी कारोबार या कोचिंग सेंटर नहीं चलेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की ओर से नगर में चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को फायर स्टेशन की टीम ने रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटरों आदि का निरीक्षण कर आग से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी ने प्रतिष्ठानों पर आग से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संवाद

----
चांदपुर, नूरपुर में 12 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों पर छापे
चांदपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटरों आदि की जांच अभियान चलाया। टीम ने चांदपुर व नूरपुर में एनीमेशन/कोचिंग सेंटर पर अग्निसुरक्षा संबंधी अभियान चलाया। टीम ने चांदपुर में करीब सात लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर एवं नूरपुर में करीब पांच सेंटरों की जांच की। एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा सेंटरों में मानक की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नजीबाबाद-किरतपुर में कोचिंग सेटर की जांच को पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ आकांक्षा गौ

नजीबाबाद-किरतपुर में कोचिंग सेटर की जांच को पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ आकांक्षा गौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed