फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Welcomed Raja Singh who went on a tour of India by bicycle

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले राजा सिंह का स्वागत किया

Fri, 17 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Welcomed Raja Singh who went on a tour of India by bicycle
नजीबाबाद पहुंचे साइकिल यात्री राजा सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले राजा सिंह का स्वागत किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। सर्वधर्म संभाव, परस्पर सौहार्द और विश्व शांति के लिए भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री राजा सिंह का नजीबाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया।
जनपद मैनपुरी के कस्बा घिरारे निवासी 56 वर्षीय किसान राजा सिंह ने 15 अप्रैल 2022 को शीतला देवी मंदिर मैनपुरी से साइकिल यात्रा शुरू की थी। राजा सिंह तीन हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर नजीबाबाद पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने साइकिल यात्री का स्वागत किया। राजा सिंह कहते हैं कि सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश ने अनेकता में एकता की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि धर्म-जाति से ऊपर उठकर मानवता को धर्म स्वीकार करना समय की जरूरत है। 70 से 75 किलोमीटर रोजाना साइकिल से यात्रा करने वाले राजा सिंह तीन बार पैदल यात्रा कर चुके हैं। कन्नौज, बाराबंकी, बदायूं सहित अनेक जनपदों के विभिन्न धर्मों के तीर्थ स्थलों पर होते हुए राजा सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार, कलियर शरीफ सहित धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विश्व शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना और दुआएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed