फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weighing on paddy purchasing center, anger among farmers

राइस मिल ने नमी बताकर धान लेकर पहुंचा ट्रक बैरंग लौटाया

Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Weighing on paddy purchasing center, anger among farmers
नजीबाबाद मंडी समिति में राइस मिल द्वारा नमी बताकर वापस किया धान उतरवाते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के एसएफसी केंद्र पर दो दिन से धान की तौल बंद है। केंद्र प्रभारी ने राइस मिल द्वारा नमी बताकर धान लेने से इंकार करने पर तौल प्रभावित होने का दावा किया।
विज्ञापन

एसएफसी धान क्रय केंद्र पर भाकियू प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, जगमीत सिंह जीत के नेतृत्व में किसानों ने दो दिन से तौल ठप होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को क्रय केंद्र पर तौल बंद होने की जानकारी दी। तौल केंद्र के प्रभारी बाल सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को केंद्र से धान के 500 कट्टे लेकर ट्रक एसआर राइस मिल बुदंकी पहुंचा था। राइस मिल ने धान में 21 प्रतिशत नमी होने की बात कहते हुए तीन दिन तक धान न उतरवाकर धान से भरा ट्रक वापस कर दिया। ट्रांसपोर्टर एवं ढुलाई ठेकेदार पप्पू यादव ने धन वापस क्रय केंद्र पर उतार दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने एसएमआई मुकेश कुमार से नमी चेक कराई। तीन बार चेक करने पर नमी 15.07 से 16.7 प्रतिशत पाई गई। नमी मानक के अनुसार सही पाए जाने पर प्रशासन ने राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने धान खरीद केंद्र प्रभारी को किसानों की धान की तौल सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। मोहित कुमार, ऋषि पाल सिंह, अमानत अली, गुरतेज सिंह आदि किसानों का कहना है कि तीन दिन से किसान धान क्रय केंद्र पर धान की तौल शुरू होने की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed