{"_id":"57e033a24f1c1b5f13a8389e","slug":"weeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नजीबाबाद थाने के गांव खैरूल्लापुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी बेटी सुनीता की शादी छह साल पहले थाना नहटौर के गांव डूंडाखेड़ी निवासी रोहताश से की थी। चंद्रपाल सिंह के अनुसार सुनीता के ससुरावाले शादी के बाद से ही उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालजनों ने सुनीता को जलाकर मार दिया। मायके वालों को बिना सूचना दिए गांगन नदी किनारे अंतिम संस्कार भी कर दिया। एक परिचित की सूचना पर सोमवार को गांव पहुंचे।
उधर, धामपुर के गांव उमरपुर बांगर में मारपीट में घायल महिला की दो दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव के चंद्रपाल सिंह रवि ने बताया कि दो दिन पहले परिवार में मामूली बात को लेकर घर की महिला के बीच विवाद हो गया था। भतीजों ने उसकी पत्नी बबीता पर हमला कर दिया था।