{"_id":"64e4fa2101caef6fc003b1a6","slug":"weather-changed-due-to-rain-relief-from-heat-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9516-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
-पूरे दिन आसमान में छाए रहे बादल, 17.2 एमएम बारिश हुई, 29 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मंगलवार को 17.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई।
सोमवार रात से ही मौसम खराब था। रात में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कई बार बूंदाबांदी हुई। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद बारिश रुक गई, मगर सूर्यदेव बादलों की ओट में ही छिपे रहे। उधर, बारिश के चलते बिजली व्यवस्था बाधित रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि बुधवार को भी मौसम खराब रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।